Next Story
Newszop

Jokes: गरीब संता एक अमीर लड़की को पसंद करता था, वह लड़की भी संता को बहुत पसंद करती थी... पढ़ें आगे

Send Push

Joke 1:

संता बंता को गुस्से से बोल रहा था….
संता :- यार, जब मैंने तुझे खत लिखा था कि

मेरी शादी में जरूर आना तो तुम आये क्यों नहीं ?

बंता :- ओह यार, पर मुझे खत मिला ही नहीं।

संता :- मैंने लिखा तो था कि खत मिले या ना मिले तुम जरूर आना।

Joke 2:

संता दवाई की दुकान गया और बोला भैया मेरी मदद करोगे….
केमिस्ट– हाँ-हाँ बोलो ?

संता ने अपनी दवाई की बोतल से एक चम्मच निकाल कर….

केमिस्ट को पिलाकर पूछा :- मीठी है क्या ?

केमिस्ट :- नहीं तो। क्या है ये ?

संता :- बस यही पूछना था।

दरअसल डॉक्टर ने बोला था यूरिन टेस्ट करवाओ कि कहीं यूरिन में शुगर तो नहीं है।

image

Joke 3:

गरीब संता एक अमीर लड़की को पसंद करता था ….
वह लड़की भी संता को बहुत पसंद करती थी….

संता (लड़की को अकेले पाकर) :- तुम बहुत अमीर हो ?

लड़की :- हाँ ! कम से कम एक करोड़ रुपया तो है ही।

संता :- क्या मुझसे शादी करोगी ?

लड़की :- नहीं।

संता :- मुझे पता था, तुम यही कहोगी ?

लड़की :- जब पता था तो फिर पूछा क्यों ?

संता :- यह देखने के लिए कि जब आदमी एक करोड़ रुपया गंवा देता है,

तो उसे कैसा लगता है ?

Joke 4:

संता (बंता से) :- और बता यार,
बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नहीं ?

बंता :- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।

संता :- क्या बात कर रहा है, सच में।

बंता :- और नहीं तो क्या ?

संता :- फिर क्या बोली ?

बंता :- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ।

पक्का अब नही मारूंगी।

image

Joke 5:

संता को फांसी की सजा सुनाई गई…
जज ने पूछा :– कोई आखिरी ख्वाहिश…?

संता :– हमारी जगह तुम लटक जाओ..!

Loving Newspoint? Download the app now